देश

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद तृणमूल नेताओं ने शुरू की राजनीति

कोलकाता । चंद्रयान-3 को चांद के सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करते हुए पूरे दुनियां ने देखा। चंद्रयान-3 के लैंडिंग का वीडियो अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा लाइव प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से उस सफलता को देखा। लेकिन तृणमूल कांग्रेस की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य का आरोप है कि चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग के क्षण को प्रधानमंत्री के चेहरे से ढक दिया गया था, जिस कारण वे चंद्रयान-3 को चांद पर लैंडिंग करते हुए नहीं देख सकीं। गुरुवार को राज्य विधानसभा में इस बात को लेकर चंद्रिमा ने दुख भी व्यक्त किया।

चंद्रयान-3 की सफलता पर चंद्रिमा ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है। इसमें कई बंगाली वैज्ञानिक हैं। उन्होंने कहा कि मुझे थोड़ा दुख हो रहा है क्योंकि चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का क्षण किसी ने नहीं देखा। हर कोई कारण जानता है। चंद्रिमा ही नहीं, तृणमूल के युवा नेता देवांशु भट्टाचार्य ने भी बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यही दावा किया था।

हालांकि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा से ”वे हर चीज को राजनीति के चश्मे से देखते हैं। वे मोदी-फोबिया से ग्रसित हैं। ऐसी बातें एक मानसिक रोगी के अलावा कोई नहीं कह सकता।” इसे देश ही नहीं विदेश में भी लाखों लोग देख चुके हैं।” शुभेंदु ने दावा किया कि तृणमूल ये बातें इसलिए कह रही है क्योंकि वह मोदी की लोकप्रियता से डरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button