उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

मडियाहूं पी जी कालेज की सांस्कृतिक समिति द्वारा आज तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  जौनपुर शासन की महत्वाकांक्षी योजना “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान मड़ियाहूँ पी जी कॉलेज में प्राचार्य प्रो सुरेश कुमार पाठक के निर्देशन में महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा आज तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया I प्रदर्शनी में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साह और उल्लास के साथ बढ़-चढ़ कर भागीदारी की I प्राचार्य प्रो सुरेश कुमार पाठक ने इस आयोजन के सम्बंध में टिप्पणी करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी ने छात्राओं को मनोरंजक ढंग से तिरंगे के इतिहास से सम्बंधित अनछुए पहलुओं से परिचित करवाया I प्रदर्शनी के संयोजक डॉ अमिताभ कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान को एक आवश्यक मूल्यपरक योजना के रूप में चिन्हित किया और कहा कि ऐसे आयोजन छात्र छात्राओं में सामजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति आस्था दृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं I प्रदर्शनी में महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो आंजनेय पाण्डेय, वरिष्ट आचार्य प्रो अजय वर्मा, प्रो सुमन सिंह, प्रो जे पी दुबे, डॉ उमेश राव, डॉ हौसिला पाण्डेय, डॉ ब्रिजेश चौबे, डॉ त्रिपुरारी उपाध्याय आदि की गरिमामयी उपस्थिति ने प्रदर्शनी के वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाये रखा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button