UP POLICEउत्तर प्रदेशगाजियाबाद

ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 10 चोरी के वाहन बरामद

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद : पुलिस आयुक्त की कोशिश अब परवान चढ़ने लगीं है इसी क्रम में लोनी के थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरों के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्ज से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन बरामद किए।

थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस को पिछले कुछ समय से क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसके आधार पर पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया और जांच के दौरान छापेमारी की। इस कार्रवाई में तीन वाहन चोरों को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी करने की बात स्वीकार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद 10 दोपहिया वाहनों में मोटरसाइकिलें और स्कूटर शामिल हैं, जो गाजियाबाद, दिल्ली, और आसपास के इलाकों से चुराए गए थे। ये चोर सुनियोजित तरीके से भीड़-भाड़ वाले इलाकों, रिहायशी क्षेत्रों, और पार्किंग स्थलों को निशाना बनाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button