बहराइच

नए कानून के खिलाफ दूसरे दिन भी ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम

सीओ नानपारा और प्रभारी निरीक्षक ने समझा बुझाकर खाली कराया मार्ग

बहराइच। केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ बसों और ट्रकों समेत अन्य वाहनों के चालक मंगलवार को भी सुबह हड़ताल पर चले गए। चालकों ने चक्का जाम कर केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसका सबसे ज्यादा असर नानपारा में नेशनल हाईवे के गुलाल पूर्व बाईपास पर देखने को मिला। बाईपास पर चालकों ने ट्रकों को आड़े तिरछी लगाकर जाम कर दिया। हड़ताल कर रहे चालकों पर चालकों को पुलिस उपाधीक्षक नानपारा राहुल कुमार पांडे और प्रभारी नीचे नानपारा ने समझाया बुझाया इसके बाद हल्का बल प्रयोग कर तीतर बितर कर दिया तथा मार्ग पर आवागमन शुरू कर दिया।

मंगलवार को सुबह से ही नए कानून से गुस्साए ट्रक चालकों ने बहराइच-नानपारा मार्ग पर गुलाल पूर्व बाईपास के पास ट्रक आड़ी तिरछी करके खड़ी कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा मिथिलेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर दद्दन सिंह ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे चालकों को समझने का प्रयास किया और आंदोलन वापस लेने की सलाह दी। लेकिन चालक अपनी जिद पर अड़े रहे और गुलाल पूर्व मार्ग को पूरी तरीके से वाहनों का चक्का जाम कर बंद कर दिया पूरे दिन इन लोगों का प्रदर्शन चला रहा और मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। प्रभारी निरीक्षक नानपारा ने किसी तरीके से छोटे वाहनों के आवागमन लिए मार्ग शुरू कराया। लेकिन चालक अपनी जिद पर अड़े रहे और रास्ता देने से इनकार कर रहे थे। फिलहाल दूसरे रास्ते से छोटे वाहनों को आने जाने के लिए रास्ता साफ कराया गया। देर शाम चालक चक्का जाम हटाने से इनकार करते हुए प्रदर्शन करने लगे। तब तक पुलिस उपाधीक्षक नानपारा राहुल कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक नानपारा मिथिलेश कुमार राय ने एक बार फिर मौके पर पहुंचकर चालकों से बात की और रास्ता खाली करने का अनुरोध किया। लेकिन चालक तैयार नहीं थे। जिस पर हल्का बल प्रयोग करते हुए मार्ग साफ कराया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button