:जौनपुरउत्तर प्रदेशखुटहनराज्य खबरें

वीरपालपुर गांव में भूमि विवाद पर दो पक्षों में हुई मारपीट

दोनों पक्षों से 13 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: वीरपाल पुर गांव में तीन दिनों पूर्व भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर हुई मारपीट में सात महिलाओं सहित ग्यारह लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के द्वारा महिलाओं संग छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया है। जिसका मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

गांव निवासी संतलाल यादव का आरोप है कि उसकी पुत्रियां स्कूटी से बाजार जा रही थी। तभी रंजिश को लेकर पड़ोसी नरेन्द्र यादव,हरे कृष्ण, सुरेंद्र, वीरेंद्र और पवन उन्हें रोक कर पिटाई करते हुए अपने घर के भीतर खींच ले गए। वाचाव को गई उनकी माता संगीता देवी,सुंदरी और श्रेया को भी मारे पीटे। आरोप है कि महिलाओं के कपड़े फाड़ कर उनके साथ छेड़खानी भी की गई।
वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण नाथ यादव का आरोप है कि वह अपनी भूमि में बाड़ घेर रहे थे। तभी वहां लाठी डंडा लेकर पहुंचे संतलाल, सूर्यांश, संगीता,श्यामा देवी, खुशी, सुंदरी, सुप्रिया और श्रेया ने मारना शुरू कर दिया। बचाव को आये वीरेंद्र,शांति देवी और पिंकी को भी पीटकर घायल कर दिए। दोनों पक्षों से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button