वायरल

योट्टा इंफ्रा डेटा सेंटर योट्टा इंफ्रा डेटा सेंटर

योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर उत्तर प्रदेश में अगले 5-7 वर्षों के दौरान डेटा सेंटर कारोबार में 39,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हीरानंदानी समूह की फर्म ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर के सह-संस्थापक और चेयरमैन दर्शन हीरानंदानी ने योट्टा डी1 डेटा सेंटर की शुरुआत के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा कि यह निवेश डेटा सेंटर परिसर के निर्माण, आईटी उपकरणों और अन्य हार्डवेयर को खरीदने के लिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा, इस परिसर में और इसके आसपास 39,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। पहली इमारत पहले ही बन चुकी है. हमने दो अन्य भवनों के लिए काम शुरू कर दिया है, जो 12-15 महीनों में पूरा हो जाएगा। हम प्रत्येक 18 महीने में एक भवन तैयार करेंगे। उक्त निवेश प्रतिबद्धता में योट्टा डी1 के लिए किया गया निवेश शामिल है। योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर के सह-संस्थापक और सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा, प्रत्येक डेटा सेंटर पर 6,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निवेश प्रतिबद्धता छह डेटा सेंटर के लिए है। हमने पहले ही डी2 और डी3 के लिए काम शुरू कर दिया है, जो 12-15 महीनों में तैयार हो जाएगा।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button