
जन एक्सप्रेस/विकासनगर: गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवप्रभात के नेतृत्व में विकासनगर के मुख्य बाजार में स्मैक एवं अन्य ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ा जन जागरण अभियान चलाया गया। यह महाआंदोलन नशे के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसमें लोगों को जागरूक करने और नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई।
अभियान के दौरान नवप्रभात ने कहा कि हमारे क्षेत्र में नशे की लत ने कई परिवारों की जड़ें हिला दी हैं। आम आदमी को जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा, “नशा बेचने वाला व्यक्ति कभी समाज के बारे में नहीं सोचता। हमारे युवा पीढ़ी को समझना होगा कि नशे के सौदागर हमारी युवा शक्ति को बर्बाद कर रहे हैं।”
उन्होंने शासन-प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यह मुहिम तब तक नहीं रुकेगी, जब तक स्मैक और ड्रग्स को समाज से पूरी तरह उखाड़ नहीं फेंका जाता। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से इस आंदोलन से जुड़ने और सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
इस मौके पर कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल थेकांग्रेस प्रदेश सचिव विकास शर्मा,प्रेम प्रकाश अग्रवाल,पीसीसी सदस्य संजय जैन,जिला अध्यक्ष संजय किशोर,अध्यक्ष आशीष पुंडीर,पूर्व सभासद शमी प्रकाश, बलजीत सिंह, जावेद खान, मुनीर अहमद,नगर पालिका उपाध्यक्ष अनुपम कपिल, मधु, कपिल,जिला पंचायत सदस्य अजमेर राठौर, जितेंद्र रावत, फुरकान अहमद, नीरज रोहिल्ला, अभिषेक चौहान, विजय चौहान, सुनील राणा, सदाकत अली, जेद साजिद अहमद, सुबोध वर्मा, रवि प्रकाश, राजीव शर्मा, धीरेंद्र तदडियाल, सुभाष चंदेल, संजीव कुमार सभासद भारत कालरा और अन्य कई कार्यकर्ता।
यह अभियान विकासनगर में नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही व्यापक मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पहले भी अधिवक्ताओं और विभिन्न समुदायों से समर्थन जुटाया गया है। नवप्रभात ने बार-बार जोर दिया है कि नशा एक सामाजिक बीमारी है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को आवाज उठानी होगी। स्थानीय लोग इस अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।






