उत्तराखंडविकासनगर

विकासनगर: शिक्षिका विनीता रावत को मिला सावित्री बाई फुले शिक्षा सम्मान

जन एक्सप्रेस/विकास नगर: कोलंबिया पेसिफिक ग्लोबल ओनर काउंसिल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ब्लॉक के चातरा गांव की विनीता रावत को सावित्री बाई फुले शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खेड़ा ब्यूलाडा में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।

यह सम्मान उन्हें विद्यालय में नवीन शैक्षिक तकनीकों और शिक्षण सामग्री के व्यापक उपयोग के माध्यम से छात्राओं के शैक्षणिक स्तर को ऊंचाई पर पहुंचाने के सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विनीता रावत ने कहा, इस पुरस्कार से न केवल मेरा बल्कि पूरे क्षेत्र और ब्लॉक का नाम रोशन हुआ है। मुझे बेहद खुशी हो रही है। पूर्व प्रधान छात्रा सुबा रावत ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, शिक्षा क्षेत्र में सम्मान मिलना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। विनीता के इस सम्मान से हमें बहुत खुशी हो रही है।

विनीता रावत की इस उपलब्धि को स्थानीय स्तर पर सराहा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों और शिक्षण सामग्री का अधिकतम उपयोग कर छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत को मान्यता देता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षिकाओं के योगदान को भी प्रोत्साहित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button