jaunpurउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

घर से भागे युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के छाछो गांव में बीती रात एक युवक की चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दिया और पुलिस बुलाकर सौंप दिया।

युवक ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल गया था और भटकते हुए यहां पहुंचा। पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने पर बुलाया । बताते है कि एक युवक में रात 11 बजे कुरनी सिकरारा थाना क्षेत्र के यादव बस्ती में टहल रहा था। जिसे ग्रामीणों ने चोर समझकर दौड़ा लिया। युवक वहां से भागकर जौनपुर-रायबरेली हाईवे होते हुए छाछो गांव की ओर भागा। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने दौड़ाकर छाछो गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिए। आक्रोशित ग्रामीण युवक को चोर समझ कर पिटाई कर दिए।

घटना की सूचना पर पहुंची सिकरारा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने पूछताछ में अपना नाम हिमालय कुमार निवासी गांव सेमनिया थाना गंभीरपुर जिला आजमगढ़ बताया है। हिरासत में लिए गए युवक के परिजनों ने फोन पर हुई बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि पत्नी से विवाद होने के बाद वह घर से निकल गया था। एक वाहन पर सवार होकर बहककर यहां तक पहुंचा। परिजनों को थाने बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button