चित्रकूट
औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी को ग्रामीणों सौंपा ज्ञापन

चित्रकूट। जन एक्सप्रेस
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने मनिकपुर क्षेत्र के ऊंचाडीह स्थित चमरौहा रपटे का औचक निरीक्षण किया है। जहां ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर बरदहा नदी में बने रपटे में पुल निर्माण की अविलंब मांग की है।
रविवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी को चरौहा गांव के आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने ज्ञापन सौंपा है। चमरौहा रपटे में पुल निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही है। लेकिन साशन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से आज भी रपटे पर पुल नहीं बन पाया। जबकि यहां पुल न होने से बरसात के मौसम में हजारों ग्रामीणों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ती है। इस पुल से दर्जनों गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि इसके पूर्व भी कई बार जनप्रतिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है।






