किशोरी के अपहरण का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में एक युवक पर एक किशोरी का अपहरण का मुकदमा किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
क्षेत्र के ढ़ढवारा गांव में रिश्तेदारी में आए आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के शेरजहापुर गांव निवासी सार्जन पुत्र सतपाल ने गांव की ही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले की जानकारी होने पर किशोरी की मां अमृता देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर युवक व किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से दोनों को गिरफ्तार कर किशोरी को परिजनों को सुपुर्द कर युवक को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।






