देश

मुक्ति संस्था ने 35 अज्ञात शव का किया सामूहिक दाह संस्कार

रांची । मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 35 अज्ञात शव का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया । मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अबतक कुल 1623 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, अमित किशोर, रतन अग्रवाल, राजेश विजयवर्गीय,सीताराम कौशिक, सुनील अग्रवाल, संदीप पपनेजा, सौरभ बथवाल ,सुमित अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button