उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड पर बवाल: किसानों से पुलिस की भिड़ंत, लाठीचार्ज में महिला घायल

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले मीरपुर हिंदू गांव में रविवार को मामला बिगड़ गया । डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर आंदोलित किसानों और निवासियों की तीखी झड़प हो गईं। जिसके बाद पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी । स्थिति को अनियंत्रित होता देख पुलिस द्वारा किसानों और प्रदर्शनकारियों पर बल लाठी चार्ज कर दिया । जिसके चपेट में एक महिला प्रदर्शनकारी चपेट में आकर घायल हो गई । पुलिस लाठी चार्ज के बाद गांव और आसपास इलाकों में तनाव व्याप्त हो गया है । मामले का असर सीमित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती किया गया है ।
प्रदर्शनकारियों और किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे आंदोलन को कुचलने के लिए जानबूझकर ऐसा कृत्य किया है । जिसका विरोध हर स्तर पर होगा । हम अपने रिहायशी इलाकों में जीडीए और नगर निगम की मनमानी नहीं चलने देंगे ।

जीडीए और गाजियाबाद नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी

ज्ञात हो जनपद गाजियाबाद में कूड़ा निस्तारण को लेकर तमाम शिकायत और प्रार्थना पत्र प्रशासनिक कार्यालय और हरित न्यायालय तक पहुंचे हैं। हरित न्यायालय द्वारा जुर्माना तक लगाया गया । इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों की इस मामले को लेकर कोई खास सक्रियता नहीं दिखी ।
इधर अस्थाई रूप से लोनी क्षेत्र के हिन्दू मीर इलाके में डंपिंग ग्राउंड बनाने का प्रयास किया। जिसके बाद किसान आंदोलन पर उतर आए। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में केवल हिन्दुमीर इलाके के ही नहीं पंचायरा,मीरपुर और बदरपुर सहित आस पास के किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों की माने तो पुलिस बल जानबूझकर ऐसा हठ प्रयोग किया जिससे मामला खराब हुआ । आने वाले समय में अब गाजियाबाद की राजनीति किस करवट लेगी यह भविष्य के गर्त में है । लेकिन 2027 चुनावों की राजनीतिक बिसात पर खेल होगा यह तय लगने लगा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button