Crimeउत्तर प्रदेशजौनपुर

महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:

। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति रामजतन कनौजिया की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जयभारत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि रामजतन कनौजिया ने सोमवार शाम करीब चार बजे थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह गांव के ही जयभारत मिश्रा के यहां काम करते हैं। किसी बात को लेकर हुए विवाद में जयभारत मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रामजतन की पत्नी फूलपत्ती को गोली मार दी। घायलावस्था में महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस फिलहाल उससे गहन पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
इस हत्याकांड से गांव और आस-पास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button