उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में उबाल: आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर महिलाओं का प्रदर्शन, SP कार्यालय तक मार्च

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में उस समय भावनात्मक माहौल बन गया जब ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर सामने आई। इस खबर के बाद शहर में शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिला।

रविवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। खासकर महिलाओं में गहरा दुख और नाराजगी साफ दिखाई दी। शहर के अलग-अलग इलाकों से महिलाएं इकट्ठा होकर जुलूस के रूप में आगे बढ़ीं।

 महिलाओं का जुलूस, SP कार्यालय तक मार्च

हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान कई महिलाएं भावुक होकर रोती-बिलखती नजर आईं, जिससे माहौल बेहद गंभीर हो गया।

 अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कई महिलाओं ने इसे पूरी मुस्लिम उम्माह के लिए बड़ी क्षति बताया।

 पुलिस प्रशासन अलर्ट

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button