उत्तर प्रदेश

PM मोदी का रोड शो में बुर्का पहनकर आने पर महिलाओं को लौटाया

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बरेली के राजेंद्र नगर में रोड शो है। ऐसे में बड़ी मात्रा में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। जिसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। काफी संख्या में लोग मोदी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सभी की जुबां पर मोदी का नाम सुनाई दे रहा है।

राजेंद्र नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही वहां आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। समर्थकों द्वारा बाहर से फूल लाने पर बाहर रखवा दिया, काली शर्ट पहनने पर उतरवा दी गई। साथ ही चेकिंग के दौरान काले रूमाल पाए जाने पर जेब से निकलवा लिए गए हैं।

वहीं पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए काला बुर्का पहनकर पहुंची महिलाओं को वापस कर दिया गया। समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ रही है, डॉ. बृजेश यादव ने ढोल की धुन पर झूमकर जय श्री राम के नारे लगाए। रोड शो में अभी से मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button