उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरदोई

हरदोई में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ को किया गया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई: सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा देने उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत शुक्रवार को अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ एवं किशोरियों को गुड़ टच व बैड टच तथा साइबर फ्राड से बचाव व सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत अरवल थाने की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में महिला उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार ने महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचने के लिए महिलाओ व किशोरियों को जागरूक करते हुए उन्हें पत्रक वितरित किये गए।जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओ व किशोरियों को गुड़ टच व बैड टच के अलावा साइबर ठगी,शोसल मीडिया पर फेंक एकाउंट,ऑनलाइन छेड़छाड़,हैकिंग,ओटीपी फ्राड,और डिजिटल प्लेटफार्म पर होने बाले अन्य अपराधों से सतर्क रहने के तरीके समझाए।

उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार ने महिलाओं व किशोरियो को अराजक तत्वों से बचाव के तरीके भी बताए तथा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 1090,1076,112,1098,1930 आदि नंबरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए जानकारी दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button