
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के अनुमोदन के उपरांत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महिला सभा मनु देवी की अध्यक्षता मे जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामो की घोषणा जिला कार्यालय पर की गयी। जिला महिला कार्यकारिणी में 36 सदस्य होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेश गौतम रहें। कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त नगर अध्यक्ष महिला सभा बहराइच सुमन शर्मा ने किया।
जिलाध्यक्ष मनु देवी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सहमति के बाद महिला सभा की 36 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की। जिसमे जिलाध्यक्ष के पद पर मनु देवी, महामंत्री नाजो शाह, जिला उपाध्यक्ष पारुल मिश्रा, तारा बेगम, हुसन आरा, सोना शाह, उषा देवी, किरण पाठक, मनिया उर्फ़ आयशा, सुनीता यादव, नुसरत फातिमा, बिलकिश बानो व कोषाध्यक्ष के पद पर मैहविश शाह को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त कमेटी मे 9 सचिव व 14 सदस्य है। इसके अतिरिक्त नगर अध्यक्ष बहराइच के पद पर सुमन शर्मा को नियुक्त किया गया।
- रामहर्ष यादव व रमेश गौतम ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भेट किया।
- इसके साथ नवनियुक्त महिला सभा पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से मनु देवी का स्वागत किया।
मनु देवी ने कहा कि महिलाओं, बहन, बेटियों, छात्राओं का हित केवल समाजवादी पार्टी मे है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार मे रहते हुए महिला और बेटियों को समाज में बेहतर स्थान देने के लिए कई कार्य किए। बेटियों को पढ़ने के लिए लैपटॉप व कन्या विद्दा धन, महिला सुरक्षा के लिए वुमेन पवार लाइन, महिला स्वस्थ्य सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस, समाजवादी पेशन, महिला को समाज में ऊपर स्थान दिलाने का काम किया। बैठक मे जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खा, शकील मेकरानी, मो. वसीम, नदीमूल हक तन्नू, महक् शाह, हसीना बेगम, मंजू तिवारी, गुड्डू देवी सहित तमाम संख्या मे पार्टी जन उपस्थित रहें।






