उत्तराखंड

लैंसडाउन सहित शहरों के नाम बदले पर गरमाया माहौल

देहरादून: लैंसडोन का नाम बदलने की तैयारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जब सरकारों के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं होता है, तब वो पुराने कभी ब्रिटिश कालीन, कभी मुगलकालीन नामों को बदलने का एक प्रपंच रचते हैं। बेहतर होता कि सरकार नाम बदलने की बजाय अंग्रेजों के समय के कानून बदलती। जिनसे लैंसडोन की जनता घुट रही है।

पूर्व सीएम ने नाम बदलने को सरकार की अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। कहा कि अब यही कहानी उत्तराखंड में भी दोहराई जा रही है। लैंसडाउन एक विश्व प्रसिद्ध नाम है। सरकार नाम तो बदल रही है। लेकिन अंग्रेजों के उस कानून, जिससे वहां की नागरिक आबादी है का दम घुट रहा है, उसे नहीं बदल रही है।

उसी तरीके से देहरादून में भी कुछ कैंट क्षेत्र हैं। मसूरी में भी हैं। यहां भी कुछ नाम अंग्रेजों ने रखे हैं। यह विश्व प्रसिद्ध नाम हैं। मसूरी विश्व प्रसिद्ध नाम है। क्या सरकार उसका भी नाम बदलेगी। लैंसडाउन और रानीखेत विश्व प्रसिद्ध नाम है। नैनीताल को छोटा लंदन भी कहा जाता था। ऐसे में क्या सरकार उसका भी नाम बदलेगी।

नाम बदलना भारतीय जनता पार्टी का जुमला है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इस जुमले में फंसने की बजाय राज्य के लोगों के भाग्य बदलने के काम में लगना चाहिए।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button