उत्तर प्रदेशबहराइच

स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ पर देश को समृद्ध और खुशहाल बनाने की शपथ लें: यासर शाह 

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा जिला अध्यक्ष ने किया झंडा रोहण

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री यासर शाह व सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव द्वारा सर्वप्रथम अपने आवास पर तत्पश्चात जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहराइच, होटल ग्रैंड पैलेस व युवजन सभा कार्यालय छावनी चौराहे पर ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए प्रदेश व जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यासर शाह ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरवपूर्ण और पावन है। आज से ठीक 76 वर्ष पूर्व हमें आजादी मिली थी। हमारे आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है जिसका वर्णन एक दिन में नहीं हो सकता है। हमारे पूर्वजों ने आज़ादी की लड़ाई और हमारे लिए अपनी जान न्योछावर किया, उसे ध्यान में रखते हुए हमें अपने देश को बेहतर, समृद्ध व खुशहाल देश बनाने की शपथ लेनी चाहिए।

सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के कथन को दोहराते हुए कहा कि दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं आजाद ही रहेंगे। इस महान राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए हम सब आज इकठ्ठा हुए है। यह वो दिन है जब भारत के महान स्वतंत्रता सेनानीयों द्वारा वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से हमें आजादी मिली। भारत की आजादी के पहले दिन को याद करने के लिये हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते है। साथ ही साथ उन सभी महान नेताओं के बलिदानों को याद करते है। जिन्होंने भारत की आजादी के लिये अपनी आहुति दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश गौतम, वरिष्ठ नेता अलगू प्रसाद चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह एड०, वरिष्ठ नेता नाशिर अली खान, आबाद खान, मो. अली, राजे मिर्ज़ा, नदीमुल हक तन्नू, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अफशाल शानू, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव, अब्दुल जीशान, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, महिला सभा नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, लक्ष्मी नारायण निषाद, हर्षित त्रिपाठी, कृपा राम यादव एड., विजय सैन, नगर अध्यक्ष पयागपुर मिज्जन खान, सभासद मो. जावेद, सभासद धनंजय सिंह, सभासद साजिद अली, सभासद अब्दुल रज्जाक, शमीम अहमद, अहद खान, फैज सिद्दीकी, राहुल गौतम, विशाल शर्मा, सुनील यादव, सहित तमाम साथी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button