उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसानों को योगी सरकार दे सकती है बड़ी सौगात…

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को किसानों के समर्थन के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है। पार्टी की ओर से एक ओर जहां विभिन्न जाति और समुदायों में आधार बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों के बीच भी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए प्रत्येक गांव तक गांव परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी।
परिक्रमा यात्रा में किसानों को मोदी सरकार की ओर से किसानों के लिए लागू योजनाओं और उनसे किसानों को मिले लाभ की जानकारी दी जाएगी। किसान सम्मान निधि, एमएसपी पर फसलों की खरीद, यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता, अतिवृष्टि के दौरान किसानों को तुरंत मुआवजा का भुगतान सहित अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। गन्ना किसानों को समय पर भुगतान, निजी नलकूप के विद्युत कनेक्शन पर किसानों को 50 फीसदी छूट सहित अन्य उपलब्धियां भी बताई जाएगी।

किसान चौपाल में जानेंगे समस्या
किसान संपर्क यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में रात को किसान चौपाल लगाई जाएगी। चौपाल में किसानों से उनकी समस्याओं पर बात की जाएगी। किसानों से मिले फीडबैक को सरकार तक पहुंचाकर सामूहिक समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

भूतपूर्व सैनिकों को जोड़ेगा मोर्चा
मोर्चा भूतपूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को भी मोर्चा से जोड़ेगा। पार्टी का मानना है कि देश व प्रदेश में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हैं इन्हें जोड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही चुनावी लाभ भी होगा।

एफपीओ के सम्मेलन किए जाएंगे
किसान मोर्चा की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर किसान उत्पादक संगठनों के सम्मेलन भी किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के जरिये लाभान्वित किसानों को भाजपा से जोड़ा जाएगा।

सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का तोहफा भी मिल सकता है
भाजपा के संकल्प पत्र के वादे के तहत किसानों को लोकसभा चुनाव से पहले सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का तोहफा भी मिल सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने गत दिनों इसका संकेत भी दिया था। इनके अतिरिक्त भी सरकार गन्ना मूल्य में वृद्धि सहित किसानों के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकती है।

इनका कहना है
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का कहना है कि सभी गांवों में गांव परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी, हम किसानों की समस्या के प्रति गंभीर है उनकी हर समस्या का समाधान कराएंगे। किसानों को मोदी सरकार की उपलब्धियां भी बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button