उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

युवक पर धारदार हथियार से हमला

जन एक्सप्रेस/खुटहन:  जौनपुर  बनुवाडीह बाजार में बाइक से गिरे दो युवकों को बचाने पहुंचे युवक पर ही दोनों युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे बचाव को गया युवक लहूलुहान हो गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों आरोपितों को घेरकर पकड़ लिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे ही घंटों तक थाने पर बिठाए रखी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपितों को थाने ले आई।

गांव निवासी 32 वर्षीय अनुराग दुबे पुत्र रंजन दुबे गांव के चौराहे से अपने घर जा रहा था। उसी रास्ते से बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये। आरोप है कि उन्हें उठाने अनुराग पहुंचे तो दोनों युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल के स्वजनों का आरोप है कि घायल का तत्काल उपचार न करा कर पुलिस घंटों थाने में बैठाई रही।
अनुराग की हालत गंभीर देख उसे सीएससी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी चन्दन राय ने बताया कि पूछताछ के लिए उसे थाने में लाया गया था। जहां से उपचार हेतु भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button