उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

दर्दनाक : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

इकलौते बेटे की मौत से बुझा घर का चिराग

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले की नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनावां गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत जबकि साथी की हालत गम्भीर।
कोहड़ौर थाना इलाके के सूम्हा गांव निवासी रमापति यादव का 18 वर्षीय बेटा अमन यादव जो स्नातक का छात्र है। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे वह घर से अपने साथी सुभाष यादव के साथ बाइक से मोबाइल की क़िस्त जमा करने के लिए घर से प्रतापगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह सोनावां गांव के समीप पहुंचा ही था कि तभी हाइवे क्रास कर रहा एक वृद्ध इनकी बाइक से टकरा गया जिससे इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इतने में ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अमन यादव की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज में इलाज के दौरान अमन यादव की मौत हो गई। जबकि उसके साथी सुभाष व वृद्ध की हालत सामान्य है उनका इलाज चल रहा है। अमन की मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अमन के माता पिता व बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद अमन के घर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button