UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरेंहरदोई

गंगा व गर्रा नदियां चेतावनी बिंदु के पार,गर्रा का जलस्तर खतरे पर,गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी नीचे

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिले में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के जलस्तर में एक बार फिर लगातार जलबृद्धि जारी है।शनिवार की सुबह तीनों प्रमुख नदियों के जलस्तर की स्थिति के अनुसार गर्रा नदी का जलस्तर सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति में है,जो खतरे के निशान से महज 6 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। वहीं राजघाट पर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है,तथा खतरे के निशान से महज 40 सेमी नीचे है।जबकि रामगंगा का पानी फिलहाल चेतावनी बिंदु से लगभग 1 मीटर से अधिक नीचे बना हुआ है।
शनिवार की सुबह मिली जानकारी के मुताबिक राजघाट पर गंगा नदी का जलस्तर 125.410 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर और खतरे का निशान 125.810 मीटर निर्धारित है। इस तरह गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि यह अभी खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर नीचे है।

चेतावनी बिंदु पार होने के कारण नदी किनारे बसे क्षेत्रों में प्रशासन ने सतर्कता बरतने के लोगो को निर्देश दिए हैं।जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर 136.400 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी बिंदु 136.600 मीटर तथा खतरे का निशान 137.700 मीटर है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं खतरे के निशान से रामगंगा का जलस्तर 1.30 मीटर नीचे बना हुआ है। इस लिहाज से रामगंगा की स्थिति फिलहाल खतरे के स्तर से काफी नीचे है।सांडी में गर्रा नदी का जलस्तर 129.590 मीटर दर्ज किया गया है। यहां चेतावनी बिंदु 129.150 मीटर और खतरे का निशान 129.650 मीटर है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। वहीं खतरे के निशान से यह महज 6 सेंटीमीटर नीचे है। ऐसे में गर्रा नदी के जलस्तर पर विशेष निगरानी की जरूरत है, क्योंकि जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी भी इसे खतरे के निशान तक पहुंचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button