utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

देवढुंग राजा रघुनाथ मंदिर सौंदर्यीकरण को विधायक ने दिये पांच लाख।

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल छिबाला ग्राम पंचायत के देवढुंग गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा पुरोला के चौमुखी विकास के लिए मेरे द्वारा गांवो में जाकर सार्वजनिक कार्यों, मंदिरों व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किये गये है जिसमे क्षेत्र की सडकें, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। पुरोला को नगर पालिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय सहित महाविद्यालय पुरोला, मोरी व बर्नी गाड़ में महाविद्यालयों की स्थापना व भवन निर्माण जैसे कार्य किये गये है। उन्होंने ने कार्यक्रम में राजा रघुनाथ मंदिर देवढुंग व कालका मंदिर छिबाला के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक विकास कार्यों के लिए विधायक निधि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि देवढुंग मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर परिसर के विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, ओमप्रकाश नोडियाल, रमेश बिजलवान, शिशपाल रावत, लोकेंद्र कंडियाल,नवीन गैरोला,मदन नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, हरिकृष्ण नोटियाल, जमुना प्रसाद गैरोला,अमित नेगी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button