utrakhandउत्तरकाशी

नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 14 के खिलाफ कार्रवाई

जन एक्सप्रेस /लोहाघाट :-  नाबालिगों के वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए चम्पावत पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 14 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 05 चालान न्यायालय भेजे, जबकि 09 वाहनों से कुल 4,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।

पुलिस ने कार्रवाई के साथ नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों को भी थाने बुलाकर समझाया। अभिभावकों को नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की हिदायत दी गई।पुलिस ने कहा कि नाबालिगों को वाहन देना उनके साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा कर सकती है।पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button