देश

संजीव विजयवर्गीय ने मंत्री बनने पर संजय सेठ को दी बधाई

रांची । रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने मंगलवार को दिल्ली में रांची के सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर उन्हें रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। संजय सेठ ने विजयवर्गीय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। रांची और झारखंड के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने रांची और झारखंड के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। विजयवर्गीय ने उम्मीद जताई कि संजय सेठ के नेतृत्व में रांची और झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसर उत्पन्न होंगे। संजय सेठ के राज्य मंत्री बनने से रांची और पूरे झारखंड में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button