Crimeutrakhandउत्तरकाशी

नियम तोड़ने वालों पर एआरटीओ का शिकंजा, चार दिन में 913 चालान और 111 वाहन सीज

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :- सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एआरटीओ रुद्रपुर ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। 20 से 23 अगस्त तक चले अभियान में विभाग ने कुल 913 चालान काटे और 111 वाहनों को सीज किया। कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

विभाग के अनुसार, सबसे अधिक 490 चालान अन्य अपराधों के तहत किए गए। इसके अलावा बिना फिटनेस 104, बिना टैक्स 101, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 94 और गलत लेन में वाहन चलाने पर 78 चालान काटे गए। मालवाहकों में ओवरलोडिंग के 62, सीमा से अधिक सामान लादने के 59, बिना रिफ्लेक्टिंग टेप 42 और बिना परमिट संचालन के 36 मामले पकड़े गए।

इसी तरह अनाधिकृत अल्टरेशन के 30, यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 17, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने के 12, शराब पीकर वाहन चलाने के नौ और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाने के सात मामले सामने आए।

एआरटीओ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना फिटनेस, बिना लाइसेंस, बिना टैक्स और ओवरलोडिंग जैसे गंभीर उल्लंघनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button