
जन एक्सप्रेस /विकासखंड :- पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का भरोसा दिलवायाकार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के कोण्ड ,सारजूला,माणदा,तुंगोली मखलोगी गांवों में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों ने मुलाकात कर क्षेत्र कीसड़क,शिक्षा,पेयजल,स्वास्थ्य,रोजगार की समस्याएं सुनी है जिस पर पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने आस्वस्त करते हुए कहा कि उनके सता में आने पर इन समस्याओं का समाधान किया जायेगा।धनाई ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण विकास योजना की जानकारी भी दी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दर्जनभर विकास योजना से ग्रामीणों को गिनाई है।
दिनेश धनै ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े जनता के सुझावों को महत्व देना और उसका समाधान करना मेरा उद्देश्य होता है।उन्होेंने कहा यह जन संपर्क मेरा सीधे जनता से जुड़ने की पहल है। जिस कारण आज स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह है। इस मौके पर प्रधान कोण्ड बागी कविता देवी,प्रधान तुंगोली देवेन्द्र सिंह रावत, उप प्रधान नीलम देवी,प्रधान माणदा संगीता बिष्ट,उप प्रधान रेखा देवी,पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी,पूर्व प्रमुख शिवानी बिष्ट,पूर्व प्रधान डा0 सुंदर सिंह रावत,बिक्रम सिंह रावत,टैक्सी युनियन अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत,विजय सिंह,एडवोकेट राजेन्द्र सिंह रावत,पूर्व प्रधान जगवीर सिंह रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगलेश बिजल्वाण,देवेन्द्र रावत,राहुल कुटी,मानवेंद्र बिष्ट,उम्मेद सिंह तोपवाल,देवेन्द्र सिंह बिष्ट,जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन भूपेंद्र सिंह रावत,रविन्द्र कठैत,विनोद कठैत,युध्दवीर तोपवाल,सुंदर सिंह नेगी,बिजेंद्र सिंह नेगी,भरत सिंह कठैत,गम्भीर सिंह कठैत,सब्बल सिंह कठैत,चन्द्रवीर सिंह कठैत पूर्व प्रधान शंकुतला देवी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सुमिता कठैत,पूर्व प्रधान रामप्यारी देवी आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






