utrakhandउत्तरकाशीटिहरीनई टिहरी

पूर्व मंत्री ने किया कई गांवों का भ्रमण सुनी लोगों की समस्याएं

जन एक्सप्रेस /टिहरी :- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रतोली, पेटव और खेमड़ा में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने शिरकत कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।ग्राम रतोली और पेटव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़क परिवहन विभाग से पास नहीं होने के कारण रसोई गैस महिलाओं को सिर पर एक किलोमीटर दूर से ढोना पड़ता है जिससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव में पानी का वितरण भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि टिहरी बांध टॉप से रात के समय आवागमन बंद होने से बिमार,प्रसूती महिलओ नई टिहरी अस्पताल ले जाने को लंबे मार्ग से जाने पर समय पर मरीज को ऊपचार न मिलने से कई अप्रिय घटना घट चुकी है जो बड़ी चिंताजनक है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी जन-संवाद में रखे।बैठक में बालमा से पॉलिटेक्निक कालेज को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर शिक्षा एवं तकनीकी संस्थानों की उपलब्धता युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

जन-संवाद कार्यक्रम में पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि स्थानीय स्तर पर शिक्षा एवं तकनिकी संस्थानों की उपलब्धता युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान टिहरी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों और स्वीकृत योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा उनके द्वारा कोरी घोषणाएं नहीं कीं गयी बल्कि महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर दिखाया। पूर्व मंत्री धनाई ने कहा मेरे कार्यकाल में उत्तराखंड कि अन्य विधानसभाओं से सबसे अधिक विकास योजनाएं टिहरी विधानसभा में लाई गईं।इसकी जानकारी जनता ले सकती है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य टिहरी विधानसभा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा है। जन-संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पूर्व में संचालित विकास योजनाओं एवं स्वीकृत योजना जो अभी धरातल पर नहीं उतर पाई उसको आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह,पूर्व प्रमुख चंबा आनंदी नेगी, प्रधान रतोली मीना देवी,प्रधान पेटव रीना देवी,प्रधान खेमड़ा रजनी गुसांई,क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री देवी,उप प्रधान कृष्णकांत भट्ट,पूर्व प्रधान रतोली प्रेम सिंह रावत,पूर्व प्रधान रूप सिंह नेगी,पूर्व प्रधान जेलम प्रेम सिंह रावत,पूर्व प्रधान सते सिंह,मकान दास,कमल सिंह रावत,पूर्व प्रधान शीला गुसांई,पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह चौहान,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल सिंह रावत,शूरवीर सिंह पंवार,डा बीरेन्द्र सिंह सजवाण,कपूर सिंह चौहान,पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह,सभासद खेमराज रावत,प्रधान पेटव निर्मला देवी,गुणानंद पेटवाल,मस्त राम पेटवाल,मंगला नंद पेटवाल,दौलत पेटवाल,राजेन्द्र प्रसाद,कुशाल सिंह भण्डारी,राकेश,हर्षमणी भट्ट,बुध्दी सिंह बिष्ट,जीत सिंह,मीना देवी सहित सैकड़ो मातृ शक्ति मौजूद रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button