UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशदेशहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा ग्राम अलियापुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, सहायता एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं को समझाया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के प्रति भी महिलाओं को विशेष रूप से सचेत किया गया। पुलिस ने बताया कि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी या साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना समय गंवाए 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को समय रहते रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करने की सलाह दी गई।

इस दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला हितैषी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप निरीक्षक अखिलेश कुमार, कांस्टेबल अंशुल चौधरी, महिला आरक्षी शिवम सिंह तथा महिला आरक्षी रूपाली चौहान मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से अपनी समस्याएं खुलकर साझा करने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button