utrakhandउत्तरकाशी

शिक्षक दिवस पर संस्कार और प्रतिभा का संगम, गुरु को बताया राष्ट्र निर्माता

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :-  रेनबो इंटरनेशनल एकेडमी चिन्यालीसौड़ ( Rainbow International Academy) में शिक्षक दिवस गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के बाद प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण करना है। उन्होंने बच्चों को बड़ों का सम्मान, गुरुजनों का आदर और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य ने शिक्षकों से कहा कि उनका दायित्व पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञानवान के साथ-साथ संस्कारवान, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इसी अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के रंगोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button