उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र 19 दिसंबर से, अधिसूचना जारी

जन एक्सप्रेस। लखनऊ:उत्तर प्रदेश की अठारहवीं विधानसभा के वर्ष 2025 के तृतीय सत्र की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत किए जाने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार 19 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11 बजे से विधानसभा का तृतीय सत्र प्रारंभ होगा। सत्र का आयोजन विधान भवन स्थित विधानसभा मंडप में होगा।प्रेस नोट में बताया गया है कि निर्धारित तिथि और समय पर सदन की कार्यवाही शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि यह सत्र सरकार के लिए बेहद अहम रहने वाला है। सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी प्रस्ताव सदन में रखने की तैयारी में है। वित्तीय, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े मामलों पर चर्चा के साथ कई विधेयक पेश किए जा सकते हैं। उधर विपक्ष भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में जुटा है, जिससे सत्र के दौरान सदन में तीखी नोकझोंक देखने के आसार हैं।विधानसभा सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि सत्र के दौरान अनुशासन और समयबद्धता पर विशेष फोकस रहेगा। विधायी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक और सार्थक बहस सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।इधर, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने प्रेस नोट जारी कर सत्र की तिथि की आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आवश्यक जिम्मेदारियां संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।राजनीतिक हलकों में भी इस सत्र को लेकर खासा उत्साह है। कई अहम मुद्दों पर मंथन होने से जनता की निगाहें भी विधानसभा की कार्यवाही पर टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button