उत्तराखंडटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

वाह रे करप्शन! मिड डे मील बना घोटाले की थाली

उत्तराखंड के लक्सर में तीन मदरसों पर गबन का आरोप, बच्चों के फर्जी नाम, बिना बिल के उड़ाए सरकारी पैसे

जन एक्सप्रेस, उत्तराखंड: लक्सर क्षेत्र के तीन मदरसों में मिड डे मील योजना के तहत सरकार से मिले लाखों रुपये की हेराफेरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगला खुर्द, जसोद्दरपुर और मौहम्मदपुर कुन्हारी स्थित मदरसों में बच्चों के फर्जी नामों से फंड उठाया गया, लेकिन न तो राशन खरीदी का कोई रिकॉर्ड मिला और न ही सरकारी पैसे का कोई हिसाब।

मामले की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए। बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ ने जब जांच की, तो मदरसा दारुल उलूम असगरिया (नगला खुर्द), मदरसा KGN (जसोद्दरपुर) और मदरसा रशीदिया (मौहम्मदपुर कुन्हारी) में भारी गड़बड़ी पकड़ी गई। न तो राशन की खरीद का बिल मिला, न ही बच्चों की सही उपस्थिति का कोई सबूत। यहां तक कि जिन छात्रों के नाम दर्ज थे, वे अस्तित्व में ही नहीं निकले।

तीनों मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था, लेकिन किसी ने जवाब देना जरूरी नहीं समझा। इसके बाद लक्सर कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही कठोर कार्रवाई होगी। शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अब खैर नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button