
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- आंल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी ने अपने विधालय के स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर जोसेफ चिट्टुपरमविल ने शुभकामना शिलापट्ट पर रिबन काट कर शुभारंभ किया तथा मां सरस्वती के के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया ,इस दौरान विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना प्रस्तुत की विधालय के प्रबंधक फादर जोश टी.जे. ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय की स्थापना 26अगस्त 1977 को पुरानी टिहरी शहर के रानी बाग में गई थी तब से विधालय निरन्तर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर कार्य कर रहा हैऔरविधालय से अध्ययन कर चुके हैं छात्र-छात्रायें विभिन्न क्षेत्रों में आसीन होकर प्रदेश व राष्ट्रीय विकास में कार्य कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विधालय का विधालय का यह सफर शानदार रहा है , उन्होंने विधालय प्रबंधन तंत्र शिक्षक-शिक्षिकाओं,छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए विधालय की प्रधानाचार्या सिस्टर दीपातों ने कहा कि इस स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में विधालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ,इस कार्यक्रम में पुरातन छात्र-छात्राओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सिस्टर जीन मरिया, सिस्टर शुशांति, तेज डोभाल , चरनजीत, संगीता चौहान,डांं़ विक्रम सिंह कठैत,कमल बहुगुणा,श्वेता नेगी ,गरिमा ,अंजुला बिष्ट,ऋषिका ,ललिता , ममता नेगी , सुनील ,शोमेन ,ग्रेस सिंह, साक्षी,नीता सुयाल,सोनू , सूर्यांश बडोनी , लाजवंती, मोनिका पाल , रीना भट्ट,सरिता ,बीरू चौधरी आदि शिक्षक ,शिक्षिकाये एवं कर्मचारी उपस्थित थे।।






