उत्तर प्रदेशबाराबंकी

चरमराई बिजली व्यवस्था के चलते जिला दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता रहे कार्य से विरत 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। उमस भरी गर्मी के साथ बाधित बिजली व्यवस्था से नाराज सिविल कोर्ट परिसर के समस्त अधिवक्ता मंगलवार को दिन में 12 बजे तक अपने न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिसके चलते यहां आए फरियादी दर-बदर भटकते देखे गए। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति हो गई।

आनन-फानन में मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों के बिजली आपूर्ति सुचारू करने पर अधिवक्ता अपने न्यायिक कार्य में फिर से जुट गए। जिससे यहां आए हुए फरियादियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि कई दिनों से भीषण गर्मी में सिविल कोर्ट परिसर की विद्युत व्यवस्था पूर्ण रूप से बाधित होने के कारण अधिवक्ता काफी परेशान चल रहे थे। मंगलवार को जब अधिवक्ता अपने-अपने चेंबरों को पहुंचे तो यहां बिजली आपूर्ति बाधित थी।

जिसके बाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित सिविल न्यायालय से जुड़े समस्त अधिवक्ताओं ने अपने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तक पहुंची। जिसके बाद आनन-फानन में पहुंचे बिजली कर्मियों के बिजली आपूर्ति सुचारू करने पर अधिवक्ता दिन में 12 बजे के बाद अपने न्यायिक कार्यों पर वापस हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button