उत्तर प्रदेशजौनपुरराजनीतिराज्य खबरें

जौनपुर विधायक रमेश मिश्रा ने स्वामी रामदेव से ली प्रेरणा

जन एक्सप्रेस/ लखनऊ: जौनपुर के बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने अंग्रेजी साल के आखिरी दिन हरिद्वार स्थित पतंजलि योग ग्राम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु स्वामी रामदेव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार सहित स्वामी रामदेव का आशीर्वाद लिया और उनके साथ योग और स्वास्थ्य पर चर्चा की। स्वामी रामदेव ने विधायक मिश्रा को नियमित योगाभ्यास और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। विधायक ने कहा कि स्वामी रामदेव से मिलने का अनुभव बेहद प्रेरणादायक रहा और उनके विचारों ने स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की कुशलक्षेम चर्चा
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विधायक रमेश मिश्रा ने उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की। विधायक मिश्रा ने मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यों की प्रशंसा की और उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयासों को सराहा। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति पर भी चर्चा हुई।

नई उम्मीदों के साथ नए साल का स्वागत
विधायक रमेश मिश्रा ने दोनों मुलाकातों को अपनी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव से प्रेरणा और मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें नए साल में जनता के लिए बेहतर काम करने के लिए उत्साहित किया है। उन्होंने नव वर्ष पर जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बदलापुर को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जाए। इस मुलाकात के साथ विधायक ने नए साल की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button