उत्तरकाशीउत्तराखंड

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिखाई एकजुटता, आकाश नेगी को सौंपी संगठन की कमान

ब्लॉक भटवाड़ी में क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए

जिला संवाददाता – सीपी बहुगुणा

जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: विकासखंड भटवाड़ी के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन, ब्लॉक भटवाड़ी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार ने की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

आकाश नेगी बने क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र पंचायत सदस्य लाटा आकाश नेगी को क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन, ब्लॉक भटवाड़ी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं ज्येष्ठ प्रमुख मीरा देवी और कनिष्ठ प्रमुख योगेश गंगवाल को संगठन का संरक्षक बनाया गया।

संगठन की नई कार्यकारिणी में जगमोहन सिंह मखलोगा, निर्मला राणा और सरिता राणा को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। संदीप राणा को उपाध्यक्ष, राजीव पंवार को सचिव तथा तेजेंद्र पंवार और अंग्रेजी देवी को सहसचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

इसी क्रम में शंकर सिंह गुसाईं और पूजा नेगी को महामंत्री, सीमा रावत और अंजलि पंवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं शिवम पंवार, दीपक मिश्रा, सुमित गुसाईं और शुभम मराठा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। ममता बंसल और आशिता नौटियाल को मीडिया प्रभारी चुना गया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश नेगी समेत अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही।

विकास के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि संगठन के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों और हितों के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने संगठन के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी तरीके से आवाज उठाने पर सहमति जताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button