उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लोकतंत्र में जनता की आवाज को पूरी दमखम साहस ईमानदारी और निर्भीकता के साथ संसद में उठाने और प्रभावी ढंग से रखने के एवज में भारत सरकार ने उन्हें लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2025 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान देकर सराहनीय कार्य किया आप नेता संतोषी लाल शुक्ला संतोष कुमार कुशवाहा आदि लोगों ने कहा कि यह प्रतिष्ठित अवार्ड देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई ने संसद में हमारे नेता संजय सिंह को प्रदान किया है जो सच्ची लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबूत है। उनकी इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
यह सम्मान संसद में उनके सक्रिय संघर्षील और जनहित को सर्वोपरि रखते वाले संसदीय कार्यकाल की सार्वजनिक स्वीकृत है संजय सिंह राज्यसभा में एक ऐसे सांसद के रूप में पहचाने जाते हैं जो सत्ता से सवाल पूछने में कभी पीछे नहीं हटे। चाहे भ्रष्टाचार का मुद्दा हो सामाजिक न्याय का प्रश्न हो आम नागरिक के अधिकारों की बात हो या सरकार की नीतियों से पीड़ित गरीब वंचित वर्ग की आवाज हो हर क्षेत्र में जनहित कारी मुद्दों को संजय सिंह ने संसद में पहुंचाने का काम किया है संतोष कुशवाहा ने कहा कि आप नेता संजय सिंह ने उन मजलूमों की आवाज संसद तक पहुंचाई जिनकी कहीं कोई सुनाई नहीं होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button