UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

डीएम व एसपी ने तहसील समाधान दिवस में सुनी शिकायत, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।तहसील सवायजपुर में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।डीएम अनुनय झा व एसपी अशोक कुमार मीणा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए और मौके पर निस्तारित होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान कराया जाए।

राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों में डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनने तथा निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने पर जोर दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button