तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, ट्रक पुलिस के कब्जे में
बहराइच। लखनऊ गोंडा मार्ग जरवल रोड बस स्टॉप पर ट्रक की टक्कर से जरवल टाउन में तैनात एक सफाई कर्मी की मौके पर मौत हो गई सूचना पर जरवल रोड पुलिस ने पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जरवल रोड थाना अंतर्गत लखनऊ गोंडा मार्ग जरवल रोड बस स्टॉप के पास राजू वाल्मीकि पुत्र कासिम निवासी ग्राम पंचायत बंभौरा जरवल रोड तो रवि वार को प्रातः 5:30 बजे पप्पू सिंह के मकान के पास चाय का ठेला लगाता है वहां चाय पीकर जरवल टाउन ड्यूटी जा रहा था सड़क पार करते समय गोंडा से लखनऊ की तरफ ट्रक तेज रफ्तार में जा रही थी जिसकी टक्कर से राजू की मौके पर मौत हो गई सूचना पर जरवल रोड पुलिस उप निरीक्षक राणा राज सिंह उपनीरक्षक लव कुमार, कांस्टेबल दिग्विजय यादव अंकित पाल सिंह ने पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने बताया कि लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।






