देश

राहुल पर निशाना साधते हुए नड्डा बोले- प्रजातंत्र नहीं, उनकी नेतागिरी खतरे मे हैं

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी हटाओ के नाम पर कांग्रेस पार्टी लंबे समय तक राजनीति करती रही, गरीबों के नाम पर वोट लिया और गरीबों को ही लूटती रही। लेकिन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। जेपी नड्डा गुजरात के गोधरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 9 वर्ष पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें नंबर पर थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पछाड़कर भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

हर तरफ हुआ विकास
नड्डा ने कहा कि 9 साल पहले 92% मोबाइल विदेशों से बनकर आता था और सबसे ज्यादा चीन से आता था, आज 97% मोबाइल भारत बना रहा है। उन्होंने कहा कि स्टील उत्पादन में भारत चौथे नंबर पर था, आज भारत स्टील उत्पादन में दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था जब भारत के प्रधानमंत्री कहते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं तो 85 पैसे गायब हो जाते हैं। वह पता नहीं कौन सा पंजा था जिसमें वह 85 पैसे चिपक जाते थे। आज के डिजिटल इंडिया में पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि 70 साल में 74 एयरपोर्ट बने और मोदी जी के 9 साल में 74 एयरपोर्ट बने। जिसमें से 8 एयरपोर्ट तो हमारे गुजरात में ही बन रहे हैं।

राहुल पर निशाना
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ब्रिटेन में जाकर बोल रहे हैं कि भारत में ‘प्रजातंत्र’ खतरे में है। ये बातें वह कर रहा है जिनकी दादी ने आपातकाल लगाकार लाखों लोगों को जेल भेज दिया था। ऐसे लोग प्रजातंत्र की बात कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत में प्रजातंत्र तो खतरे में नहीं है बल्कि इनकी नेतागिरी खतरे मे हैं। उन्होंने कहा कि 9 वर्ष के अंदर मोदी जी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति से निकालकर देश को विकासवाद की ओर ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button