
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना घनसाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त ईको स्पोर्ट्स कार को भी पुलिस ने बरामद किया है।
थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान घुमेटीधार में वाहन संख्या HR51BG9762 ईको स्पोर्ट्स को रोककर चेक किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 6 प्लास्टिक कट्टों से कुल 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों संदीप उर्फ संजू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम एवं तहसील नरवाना, जिला जींद, हरियाणा और रघुवीर सिंह
पुत्र सरदार सिंह, निवासी शास्त्री नगर, हरियाणा को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना घनसाली पर NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी । गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि अनिल भट्ट,अपर उनि भास्कर ,हेका मनीष कंडारी,का अरविंद कुमार ,होमगार्ड रोहित कुमार शामिल






