
जन एक्सप्रेस /खटीमा :- आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देशी भुडिया क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 46 पाउच में करीब 19 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
आबकारी विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान बलवीर सिंह निवासी देशी भुडिया, खटीमा को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। विभाग की टीम ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के संबंध में भी जानकारी जुटाई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।






