Crimeutrakhandउत्तरकाशी

किच्छा में दो अवैध तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /किच्छा :- ऑपरेशन प्रहार के तहत किच्छा पुलिस ने अलग-अलग चेकिंग कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए।पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान 19 वर्षीय जितेन्द्र कश्यप पुत्र राधे श्याम, निवासी वार्ड नंबर-16 किच्छा को चीनी मिल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

वहीं दूसरी कार्रवाई में 22 वर्षीय रोहित कश्यप पुत्र छोटे लाल, निवासी विकास कॉलोनी, वार्ड नंबर-16 किच्छा को किशनपुर किच्छा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से भी एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button