UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

संडीला पुलिस ने चोरी की छह बैटरियां, स्टेबलाइजर व यूपीएस समेत दो चोरों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  संडीला पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी की छह अदद बैटरियां, एक अदद स्टेबलाइजर, यूपीएस के अलग-अलग हिस्से तथा एक अदद टाटा 409 गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार बीती 21 अगस्त को वादी अमित अग्रवाल पुत्र दिनेश चन्द्र, निवासी रेलवे गंज, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई ने थाना संडीला में तहरीर दी थी।

तहरीर में बताया गया था कि अज्ञात चोर थाना संडीला क्षेत्र के संडीला चौराहे से लखनऊ-सर्विस रोड पर लगे एटीएम से बैटरी, स्टेबलाइजर व यूपीएस चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए संडीला पुलिस ने प्रिन्स पुत्र बृजेश, निवासी नगला उम्मीद, थाना गंजडुडवारा, जनपद कासगंज तथा शिवकान्त पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम अगदगढ़ नगडोली, थाना सिकन्दरपुर, जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से छह अदद बैटरियां, एक अदद स्टेबलाइजर, यूपीएस (अलग-अलग हिस्सों में) तथा एक अदद टाटा 409 गाड़ी बरामद की गई।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह, का0 सचिन शाक्य, का0 भानू रावत और का0 सहबाज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button