CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशकानपुरराज्य खबरें

जाजमऊ की टेनरी में जहरीली गैस से मजदूर की मौत,टेनरी मालिक पर कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा

जन एक्सप्रेस, कानपुर :- जाजमऊ थाना क्षेत्र मे स्थित एक टेंनरी में शनिवार सुबह जहरीली गैस की चपेट में आने से 22 वर्षीय कर्मी मनोज कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और टेनरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक मनोज कुमार चकेरी के देवीगंज का रहने वाला था, और जाजमऊ स्थित ईशान टेनरी मे काम करता था,,वह अपनी 20 वर्षीय पत्नी काव्या और छह माह की बेटी दिव्या के साथ किराए के मकान में रहता था। उसका परिवार मूलरूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला है और करीब 20 वर्षों से कानपुर में रह रहा था।

परिजनों का आरोप है कि टेनरी में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी के चलते मनोज जहरीली गैस की चपेट में आया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने टेनरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button