utrakhandपुरोला

नामित सभासदों ने ली शपथ, नगर पालिका के विकास को मिलेगी नई गति

पुरोला संवाददाता – सचिन

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- नगर पालिका परिषद पुरोला में उत्तराखंड सरकार द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उप जिलाधिकारी मुकेश रमोला ने नवनामित सभासदों बृजमोहन चौहान, ओमप्रकाश नोडियाल, देवेंद्र सिंह चमियाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के बाद सभासदों ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण और नगर पालिका की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विहारी लाल शाह ने मनोनीत सभासदों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए सभी सभासदों को आपसी समन्वय के साथ पुरोला नगर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा ।समारोह में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीएल हिमानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, पवन नोटियाल,गोबिंदराम नोटियाल, राजाराम नोडियाल, बद्री प्रसाद नोडियाल, अनिल,लोकेश नोटियाल, लोकेश उनियाल,शारदा बडोनी, मीना सेमवाल, राजबाला, ललीता राणा, रामप्यारी देवी,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल, राजकुमार,जय प्रकाश राही, सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button