Politicsutrakhandउत्तरकाशीविकासनगर

राहुल चौहान का करारा बयान, 2027 में जनता तय करेगी उत्तराखंड का राजनीतिक भविष्य!

जन एक्सप्रेस /विकास नगर :- युवा कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव राहुल चौहान ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सत्ताधारियों को सीधा चैलेंज दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अब सिर्फ जुमले नहीं, असली मुद्दे तय करेंगे 2027 का खेल। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और पलायन,ये वो बम हैं जो अगर न फटे तो सत्ता की कुर्सी हिल सकती है।
राहुल चौहान ने आरोप के अंदाज में कहा, आम आदमी महंगाई की मार से कराह रहा है। दाल-चावल-तेल, चीनी की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार को चाहिए कि तुरंत प्रभावी नीतियां बनाए और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर लगाम कसे। वरना जनता का सब्र जवाब दे देगा।युवाओं और छात्रों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की सही व्यवस्था बिना नौकरियां सिर्फ सपना बनकर रह जाएंगी। युवाओं का भविष्य दांव पर है। रोजगार के अवसर नहीं दिए तो 2027 में ये युवा ही सत्ता बदल देंगे।

महिलाओं के मुद्दे पर भी राहुल ने हमला बोला
महिलाओं के मुद्दे पर भी राहुल ने हमला बोला सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए योजनाओं को मजबूत करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषणों से काम नहीं चलेगा।पहाड़ी क्षेत्रों की हालत पर उन्होंने सबसे तीखा वार करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं तो पलायन रुकने वाला नहीं। पहाड़ खाली हो रहे हैं और सरकार सो रही है।किसान, कर्मचारी, व्यापारी, युवा और महिलाएं,हर वर्ग की समस्या पर व्यापक मंथन की जरूरत बताते हुए राहुल चौहान ने चेतावनी दी कि 2027 में उत्तराखंड की जनता जिन मुद्दों और नीतियों को प्राथमिकता देगी, उसी के आधार पर प्रदेश का राजनीतिक भविष्य तय होगा।अंत में उन्होंने कहा, लोकतंत्र में जनता की भागीदारी, जनहित के मुद्दों पर खुला संवाद और विकास की सकारात्मक सोच ही असली ताकत है। बाकी सब शोर है।युवा कांग्रेस का यह बयान साफ संकेत देता है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष मुद्दों पर हमलावर रुख अपना चुका है। अब देखना यह है कि सत्ता पक्ष इसका जवाब कैसे देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button