उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हाथरस: हाथरस  जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी मुकेश कुमार उर्फ गब्बर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

5 फरवरी को हुई थी सैनिक की हत्या

गत 5 फरवरी 2026 को थाना सादाबाद क्षेत्र के चन्द्रा फार्म हाउस के पास अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर अखिलेश कुमार की हत्या कर दी थी। मृतक अखिलेश कुमार भारतीय सेना में सैनिक थे और हाथरस न्यायालय से तारीख कर अपने मित्र की कार से आगरा की ओर जा रहे थे। तभी ईको कार और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की बहन डौली कुमारी की तहरीर पर थाना सादाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

अब तक 9 आरोपी जा चुके हैं जेल

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं।

  • 7 फरवरी को नामजद आरोपी बोबी उर्फ विशाल और राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

  • 9 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने कमलकांत और विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया।

  • 16 फरवरी को मुठभेड़ के दौरान हेमंत गिरफ्तार हुआ।

  • 17 फरवरी को रमेश और जगवीर को गिरफ्तार किया गया।

  • 18 फरवरी को मुठभेड़ में भोला उर्फ भोलू और अंकित उर्फ हकला को गिरफ्तार किया गया।

अब तक कुल 09 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

25 हजार रुपये का था इनाम

मुकेश कुमार उर्फ गब्बर पुत्र विनोद कुमार उर्फ दिनेश कुमार निवासी समदपुर थाना सादाबाद पर 10 फरवरी 2026 को 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को उसकी लगातार तलाश थी।

मुठभेड़ में लगी गोली

22 फरवरी 2026 को एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सैनपुर बंबा की ओर मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुकेश उर्फ गब्बर के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button